भाजपा ने घोषित किए 15 प्रकोष्ठों के प्रभारी, चुन्नीलाल बने संकुल संयोजक, लाभचंद को सह-संयोजक की जिम्मेदारी
रायपुर- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ संकुल के संयोजक, सह-संयोजक तथा प्रकोष्ठों के प्रभारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है. यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं. पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ. नवीन मार्कण्डेय द्वारा यह सूची जारी की गई है.
जारी सूची के अनुसार, चुन्नीलाल साहू को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक तथा लाभचंद बाफना को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक नियुक्त किया गया है.
देखें लिस्ट-

