किसानों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए हलषष्ठी पर जिला सहकारी बैंक दुर्ग में हुआ विशेष पूजन
दुर्ग- हलषष्ठी (कमरछठ) और भगवान बलराम की जयंती के पावन अवसर पर आज जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्रधान कार्यालय परिसर में पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया. किसानों के आराध्य देवता भगवान बलराम की प्रतिमा के समक्ष बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की गरिमामय उपस्थिति में विधि-विधान से पूजन संपन्न हुआ.

इस अवसर पर उपस्थित सहकारिता प्रतिनिधियों और बैंक अधिकारियों ने देश व प्रदेश के किसानों, श्रमिकों और अन्नदाताओं की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की. साथ ही, किसान भाइयों की मेहनत सफल होने और कृषि उत्पादन में निरंतर वृद्धि की कामना की गई.
कार्यक्रम में बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. वर्मा, सहकारिता जनप्रतिनिधि रमाकांत द्विवेदी, लेखूदास, राजेन्द्र यादव, अजय तिवारी, योगेन्द्र धर दिल्लीवार उपस्थित रहे. इसके अलावा बैंक अधिकारी हृदेश शर्मा, कुसुम ठाकुर, के.के. नायक, रोहित वर्मा, धीरेन्द्र देवांगन, एस.पी. वाहने सहित प्रधान कार्यालय व शाखा दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे.
