IFS अफसर विवेक आचार्य को मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी
रायपुर- राज्य शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2006 बैच के आईएफएस अधिकारी विवेक आचार्य को नई जिम्मेदारी दी है. पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक के पद से हटाए जाने के बाद अब उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के कार्यकारी संचालक के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है. मंत्रालय से इस संबंध में आदेश किया गया है.
Advertisement


