जंगल में चल रहे जुए के फड़ पर पुलिस का छापा: 7 जुआरी गिरफ्तार, 2.54 लाख की सामग्री जब्त
कोण्डागांव- जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बावनमारी के जंगल में दबिश देकर 7 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से नकद राशि, मोबाइल और मोटरसाइकिल समेत कुल 2.54 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है. पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) केशकाल अरुण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई.
जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बावनमारी जंगल के पास कुछ लोग ताश के 52 पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं. सूचना मिलते ही केशकाल थाना पुलिस और कोण्डागांव साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई. पुलिस टीम को देखकर कुछ जुआरी भागने में सफल रहे, लेकिन मौके से 7 आरोपियों को दबोच लिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
- सुभाष नाग पिता उग्रेश नाग उम्र 29 वर्ष निवासी डिहीपारा केशकाल थाना केशकाल
- आशीष रामटेके पिता सी. एल. रामटेके उम्र 36 वर्ष निवासी फरसगांव थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव
- मनीष रूपानी पिता मनोज रूपानी उम्र 29 वर्ष निवासी बोरगांव थाना केशकाल जिला कोण्डागांव
- सोहन मण्डावी पिता रामचंन्द मण्डावी उम्र 27 वर्ष निवासी बोरगांव थाना केशकाल जिला कोण्डागांव
- अविनाश पाण्डे पिता बोधनलाल पाण्डे उम्र 32 वर्ष निवासी हिर्री थाना फरसगांव जिला कोण्डागांव
- गणेश जायसवाल पिता चिरौजी लाल जायसवाल उम्र 50 वर्ष निवासी गारका थाना केशकाल जिला कोण्डागांव
- प्रदीप गुप्ता पिता टुनटुन गुप्ता उम्र 28 वर्ष निवासी केशकाल थाना केशकाल जिला कोण्डागांव छ.ग.

