स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती का रायपुर, भिलाई व दुर्ग में हुआ भव्य स्वागत एवं गुरु पूजन
राजनांदगांव- अनंत श्री विभूषित, आनंद कृष्ण धाम हरिद्वार के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान रायपुर, भिलाई और दुर्ग में भक्तों व शिष्यों द्वारा भावपूर्ण गुरु पूजन किया गया।
गुरुदेव भक्त मंडल के सदस्यों (अशोक लोहिया, बाबूलाल अग्रवाल, कल्याण साहू, लक्ष्मण लोहिया एवं राकेश लोहिया) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती का छत्तीसगढ़ की पावन धरा में आगमन 24 जुलाई को रायपुर में हुआ. यहां शदाणी दरबार में शदाणी दरबार के प्रमुख श्री युधिष्ठिर लाल जी के द्वारा पूज्य महामंडलेश्वर जी का भावपूर्ण स्वागत अभिनंदन किया गया. 25 जुलाई को सुबह 10 बजे रायपुर के लगभग 30 शिष्यों द्वारा समता कालोनी में हरिदास डागा के निवास में पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती का गुरु पूजन कार्यक्रम भक्तिभाव पूर्ण भजनों के साथ किया गया.
विज्ञप्ति में आगे बताया गया कि पूज्य गुरुदेव भगवान स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती 26 जुलाई को रायपुर से प्रस्थान कर भिलाई पहुंचे यहां श्री कैलाश अग्रवाल के निवास में घंटे एवं शंख की सुमधुर ध्वनि के साथ भव्य स्वागत सत्कार कर गुरु पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ. इसके पश्चात पूज्य गुरुदेव का काफिला दुर्ग के सतीश – दीपक अग्रवाल के निवास पहुंचा. यहां अनेक शिष्यों द्वारा सनातन संस्कृति के अनुसार द्वार पर रंगोली सजाकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर स्वागत , अभिनंदन किया गया , मुख्य द्वार पर पूज्य गुरुदेव महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती की आरती उतारी गई. दुर्ग , भिलाई एवं आसपास के अनेक शिष्यों द्वारा गुरुदेव भगवान का चरण पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया. तत्पश्चात दोपहर 04:15 बजे पूज्य गुरुदेव का आगमन संस्कारधानी की पावन धरा में डॉ. कल्याण साहू के निवास में हुआ यहाँ भी अनेक शिष्यों द्वारा गुरुदेव भगवान का भावभीना स्वागत अभिनंदन किया गया.
गुरुदेव भक्त मंडल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार संस्कारधानी नगरी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष में पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती का पूजन स्थानीय शिष्यों द्वारा अग्रसेन भवन में 29 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से आयोजित किया गया.
ज्ञातव्य है कि संस्कारधानी नगरी में पूज्य गुरुदेव भगवान के लगभग 200 शिष्य निवास करते हैं. स्थानीय शिष्यों के विशेष आग्रह पर पूज्य गुरुदेव भगवान स्वामी आनंद चैतन्य जी सरस्वती गुरु पूजन कार्यक्रम के लिए राजनांदगांव पधारे हैं. वर्ष 2020, 2022 एवं 2024 में भी पूज्य गुरुदेव भगवान का गुरु पूजन राजनांदगांव में संपन्न हो चुका है. समिति ने स्थानीय शिष्यों से आग्रह किया है कि समय पर उपस्थित होकर गुरु पूजन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें.


