भिलाई निगम में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने आयुक्त सुरुचि सिंह ने बदले अधिकारियों के प्रभार
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुचारू और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य विभाजन में आंशिक संशोधन करते हुए स्थानांतरण, पदस्थापना और अतिरिक्त प्रभार संबंधी आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं.
नए आदेश के अनुसार, येशा लहरे अपने वर्तमान दायित्वों के साथ जोन क्रमांक-5 (सेक्टर-6) के जोन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी.वहीं कार्यपालन अभियंता संजय कुमार वर्मा को जोन-4 के साथ-साथ जोन-5 के कार्यपालन अभियंता का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
इसी प्रकार सहायक अभियंता अजय सिंह गौर को भवन अनुज्ञा अधिकारी एवं 77 एमएलडी के सहायक अभियंता का दायित्व दिया गया है। सुनील जोशी को मुख्य कार्यालय के विधि विभाग में प्रभारी सहायक अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है.
एक अन्य आदेश के तहत शासन के निर्देशानुसार कार्यभार ग्रहण करने वाले अधिकारियों की भी पदस्थापना की गई है. उप अभियंता आशीष भारती को 77 एमएलडी जलकार्य में पदस्थ करते हुए जोन क्रमांक-1 के उप अभियंता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. शरद दुबे को जोन क्रमांक-2 के राजस्व विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा शशांक शेखर सिंह को प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी, जोन क्रमांक-1 के पद पर नियुक्त किया गया है.


