शिवनाथ नदी के तेज बहाव में बहे दो बच्चे, एक का शव 1 किमी दूर मिला, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दुर्ग- जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत छातागढ़ स्थित शिवनाथ नदी में एक बार फिर दर्दनाक हादसा सामने आया है. अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचे बच्चों में से दो मासूम शिवनाथ नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए. एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार सुबह चलाए गए सर्च अभियान के दौरान एक बच्चे का शव घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश लगातार जारी है.
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मृतक अपने 7-8 दोस्तों के साथ छातागढ़ जन्मदिन मनाने पहुंचे थे. इसी दौरान नहाने उतरे दो बच्चे तेज बहाव में बह गए. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन अंधेरा होने की वजह से टीम सर्च अभियान नहीं कर पाई. आज सुबह सर्च अभियान के दौरान एक बच्चे का शव एक किलोमीटर दूर बरामद किया गया. पुलिस ने मृतक की पहचान रेहान 14 साल निवासी उरला के रूप में की है वही एक 12 वर्षीय बच्चे की तलाश जारी है.


