16 जिला मुख्यालयों में होगी परीक्षा, 5 अक्टूबर से डाउनलोड होंगे प्रवेश पत्र

रायपुर- छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, रायपुर (CGSSB) द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत सहायक शिक्षक पदों पर लिखित भर्ती परीक्षा (LSAT26) के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर दी गई है. जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी व्यापम के आधिकारिक पोर्टल (cgssb.cgstate.gov.in या vyapamcg.cgstate.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां और परीक्षा का कार्यक्रम
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार)
आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार), सायंकाल 5:00 बजे तक
त्रुटि सुधार (Correction): 22 अगस्त 2026 से 24 अगस्त 2026 (सायं 5:00 बजे तक)
प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की संभावित तिथि: 05 अक्टूबर 2026 (सोमवार)
परीक्षा की संभावित तिथि: 11 अक्टूबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समय: पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
परीक्षा केंद्र: प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे.
परीक्षा शुल्क वापसी का प्रावधान
छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार, राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी राहत दी गई है. जो अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे आवेदन करते समय भुगतान किया गया था.

