राजस्व, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य की गहन समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

बलरामपुर- कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में कलेक्टर ने सेवा सेतु से जुड़ी प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए. उन्होंने राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों, अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित समीक्षा कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अपेक्षित प्रगति लाकर जिले की रैंकिंग बेहतर बनाए. कलेक्टर ने पीजी पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी लेते हुए सभी विभागों को शिकायतों एवं आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम जनमन आवास की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्वीकृत आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए. साथ ही स्पेशल प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्मित किए जा रहे आवासों पर विशेष फोकस करते हुए कार्य में तेजी लाने को कहा. उन्होंने पीएम जनमन योजना अंतर्गत स्वीकृत गतिविधियों एवं केंद्रीय क्षेत्र योजना के अंतर्गत पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा की.
बैठक में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग, नियमित टीकाकरण तथा यू-विन पोर्टल में प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर प्रगति लाने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने आरबीएसके के माध्यम से स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अधिक से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए. उन्होंने आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण की समीक्षा करते हुए ग्रामीण एवं नगरीय निकायों के समन्वय से कार्ययोजना बनाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए. साथ ही वय वंदन कार्ड निर्माण में भी बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने को कहा.
सामाजिक सहायता पेंशन हितग्राहियों के आधार आधारित सत्यापन एवं एनएसएपी पोर्टल पर अपलोड की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी हितग्राहियों का सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश दिए. ताकि सत्यापन हेतु शेष हितग्राहियों को सत्यापन के अभाव में पेंशन लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसलिए सभी पात्र हितग्राहियों का सत्यापन पात्र के आधार पर पूर्ण कराएं.
कलेक्टर ने नान एवं एफसीआई में चावल जमा करने की स्थिति, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन दुकानों में भंडारण एवं वितरण की समीक्षा करते हुए समय से हितग्राहियों का राशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने खाद एवं बीज की उपलब्धता तथा वितरण की जानकारी लेते हुए किसानों को समय पर उपलब्ध कराने को कहा ताकि किसनों को किसी प्रकार की समस्या न हो. उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन की समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश भी दिए.
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने शिक्षा मद अंतर्गत 2024-25 में स्वीकृत लघु निर्माण कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने स्वीकृत नवीन शौचालय निर्माण एवं शौचालय मरम्मत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र शिविरों की समीक्षा करते हुए विद्यालयों के सभी पात्र विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्र समय पर बनाए जाने के निर्देश दिए. बैठक में कलेक्टर ने विद्यालय परिसरों में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसमें ऐसी सब्जियां एवं पौधे लगाए जाएं, जिनका उपयोग मध्यान्ह भोजन में किया जा सके और बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध हो सके. इस दौरान कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केंद्र संचालन की जानकारी लेते हुए बेहतर संचालन के निर्देश दिए. सेंटर में भर्ती किए गए बच्चों की संख्यात्मक जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि कुपोषित एवं जरूरतमंद बच्चों को चिन्हित कर समय पर एनआरसी में भर्ती कराने तथा उपचार एवं नियमित फालोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
बैठक में कलेक्टर ने जिले के बसाहटों में स्थापित हैंडपंप की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने जल जीवन मिशन की जलवर्धन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए.
बैठक में जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर आर. एस. लाल, चेतन बोरघरिया, आर.एन. पाण्डेय, सहित सभी अधिकारीगण उपस्थित थे.
