नकटी गांव विवाद : कांग्रेस का लोकभवन तक पैदल मार्च, सर्विस लेन बंद, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

रायपुर- नवा रायपुर स्थित नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विधानसभा के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस की राजभवन तक पदयात्रा शुरू हो गई है. दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेसी 14 किलोमीटर पैदल चलकर राजभवन पहुंचेगी और राज्यपाल रमेन डेका को ज्ञापन सौंपेंगे. पदयात्रा में पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, अनिला भेड़िया, प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं.
कांग्रेस के इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की है. साथी ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.
श्री राम मंदिर तिराहा (करेंसी टावर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड रहेगा बंद
आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को लोकभवन में नकटी ग्राम की घटना को लेकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम प्रस्तावित है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी एवं नकटी ग्राम के रहवासियों के द्वारा समस्याओं को लेकर काफ़ी लोगों की शामिल होने की संभावना है.
उक्त कार्यक्रम के दौरान पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तक यातायात का दबाव अत्यधिक रहने की संभावना है साथ ही श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक सर्विस रोड पूर्ण रूप से बंद रहेगा. अतः आमजन से अनुरोध है कि महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले श्री राम मंदिर तिराहा से तेलीबांधा थाना तिराहा तक केवल मुख्य मार्ग का प्रयोग करें. अनावश्यक रूप से सर्विस रोड का उपयोग करने से बचें.
