दुर्ग जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

दुर्ग- जिले में कानून व्यवस्था और प्रशासनिक दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग में एक बड़ा फेरबदल किया गया है. पुलिस मुख्यालय रायपुर के ‘पुलिस स्थापना बोर्ड’ के निर्णय के अनुसार, दुर्ग जिले में पदस्थ 7 निरीक्षकों का अन्य जिलों में अस्थायी तौर पर तबादला कर दिया गया है. तबादला किए गए निरीक्षकों में सुपेला, जामुल और खुर्सीपार, अण्डा जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों के नाम शामिल हैं.
देखें जारी आदेश-

