पुलिस ने कराया सीन रिक्रिएट

भिलाई- वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर पीजी में रह रही 19 साल की नर्सिंग छात्रा खुशी साहू की शुक्रवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिंटू साहू (24 वर्ष) को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि बलौदाबाजार निवासी आरोपी पिंटू साहू छात्रा से एक तरफा प्यार करता था जबकि छात्रा उसे पसंद नहीं करती थी. आरोपी पिंटू की हरकतों से तंग आकर खुशी ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था. इसके बाद आरोपी अलग-अलग नंबरों से फोन कर परेशान करने लगा.
कमरे में अकेली पाकर किया जानलेवा हमला
आरोपी सीधे रामनगर स्थित पीजी पहुंच गया. उस वक्त खुशी की रूममेट बाथरूम में थी और खुशी कमरे में अकेली थी. कमरे में दाखिल होते ही दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने पहले खुशी का गला दबा दिया. जब वह बेसुध हो गई, तो उसने अपने पास रखे चाकू से खुशी के पेट, पीठ और हाथ पर ताबड़तोड़ करीब 10 वार किए. अत्यधिक खून बह जाने के कारण खुशी की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के दौरान आरोपी के हाथ में भी चोट आई, जिसके बाद वह रायपुर की तरफ फरार हो गया.
कुछ देर बाद जब खुशी की रूममेट बाथरूम से बाहर आई, तो कमरे का नजारा देखकर उसकी चीख निकल गई. खुशी खून से लथपथ फर्श पर मृत पड़ी थी. मकान मालिक और आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने कराया सीन रिक्रिएट
पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस टीम ने घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम का ‘सीन रिक्रिएशन भी कराया है.
