शराब की कमाई से महतारी वंदन मत दे सरकार, प्रदेश में लागू हो पूर्ण शराबबंदी – वंदना राजपूत
रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने राज्य सरकार की ‘महतारी वंदन योजना’ और आबकारी मंत्री के हालिया बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार शराब की कमाई से महतारी वंदन की राशि मत दे महिलाओं को यह पैसा नही चाहिये. महिलाओं को अपना परिवार बर्बाद करके सरकार से 1000 नही चाहिये. सरकार महतारी वंदन की राशि भले मत दे, वह प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू करे. वैसे भी महतारी वंदन में 1000 रू देकर बिजली बिल के नाम पर सरकार तीन गुना ज्यादा वसूल रही है. यह सरकार महिलाओं को ठगने का काम कर रही है.
वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय सभी विवाहित महिला को 1000 रू. प्रतिमाह देने का वादा किया था. सरकार के आने के बाद भाजपा अपने वादे से पलट गयी. सभी विवाहित के स्थान पर इंकमटैक्सपेयी परिवार, सरकारी नौकरी परिवार की बंदिशे लगाकर महिलाओं को अपात्र घोषित किया. महतारी वंदन की पहली किस्त में 75 लाख महिलाओं को राशि दी गयी. धीरे-धीरे हर माह सरकार ने कटौती कर दिया. आखिरी में लगभग 69 लाख महिलाओं को ही राशि मिल पाई. आधी महिलायें आज भी लाभ मिलने का रास्ता देख रही.
उन्होंने कहा कि अब सरकार केवायसी का बहाना बनाकर और महिलाओं को महतारी वंदन के लाभ से वंचित करना चाह रही है. यह सरकार की वादाखिलाफी है. सरकार प्रदेश में निवासरत हर विवाहित महिला को छत्तीसगढ़ की मतदाता है, या जिसका आधार कार्ड छत्तीसगढ़ का है, उसे महतारी वंदन की राशि दे. सरकार ने भीषण गर्मी में केवाईसी के नाम पर महिलाओं को परेशान किया . सरकार का उद्देश्य महिलाओं का नाम काटना और उन्हें लाभ से वंचित करना है. आगे कहा कि बुजुर्ग महिलाओं को मिलने वाली 500 रू. की पेंशन को इस योजना में मिलाकर उन्हें 1000 रू. ही दिए जा रहे हैं, जो एक तरह से कटौती है. आज प्रदेश की महिलाएं जानना चाहती है कि 5 लाख जिन महिलाओं का नाम काटा गया है वह सार्वजनिक करें और सरकार को यह स्पष्ट बताना चाहिए कि जो विवाहित महिलाएं हैं, पात्र और जरूरतमंद महिलाओं को महतारीवंदन योजना के लाभ दिलाने के लिए सरकार क्या कर रही है?
