नवनिर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का करेंगे लोकार्पण
गरियाबंद- छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 17 जून को गरियाबंद जिले के प्रवास पर रहेंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. रमन सिंह कार के माध्यम से दोपहर 2ः00 बजे विश्राम गृह गरियाबंद पहुॅचेंगे. इसके उपरांत दोपहर 2ः30 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ पुलिस परेड ग्राउंड कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विभागीय स्टॉलों का अवलोकन के साथ-साथ विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन करेंगे तथा मंचीय कार्यक्रम में शामिल होंगे.
इसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष दर्रापारा पहुंचकर नवनिर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण करेंगे. कार्यक्रम समापन के बाद वे 4ः45 बजे पुलिस ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.
