दुर्लभ सामान बेचने के नाम पर 3 करोड़ से अधिक की ठगी, पटना रेलवे स्टेशन से दबोचे गए 3 आरोपी
सरगुजा- सरगुजा पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पुरानी और दुर्लभ वस्तुओं के साथ-साथ फर्जी ‘रेडियोएक्टिव’ सामान की पैकिंग और उसे बेचने के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रार्थी से कुल 3,08,78000 रुपये (तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हजार रुपये) की ठगी की थी. पुलिस ने मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में की गई.
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना गांधीनगर में करमबेल कच्छप पिता लाल साय राम कच्छप, उम्र 41 वर्ष, निवासी गंगापुरखुर्द थाना गांधीनगर जिला सरगुजा के द्वारा इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, कि 2 जुलाई 2023 से 30 सितम्बर 2024 के मध्य आरोपीगणों के द्वारा षड़यंत्रपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से फर्जी रिपोर्ट व रजिस्ट्रेशन दस्तावेज दिखाकर पुरानी दुर्लभ वस्तु, रेडिया एक्टिव के पैकिंग और बेचने के नाम पर झांसा देकर छलपूर्वक कुल 3,08,78000/-रूपये ( तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हजार रूपये ) प्राप्त किये हैं. उक्त रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर में अपराध क्रमांक 217/2026 धारा 318(4), 317(4), 111, 61(2),3(5) बीएनएस पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया.
प्रकरण विवेचना दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर आरोपीगण के पता-तलाश एवं गिरफ्तारी का हरसंभव प्रयास किया जा रहा था, साइबर सेल से तकनीकी जानकारी के आधार पर दो अलग-अलग पुलिस टीम तैयार की गई, पुलिस टीम द्वारा दीगर राज्य दीगर राज्य पश्चिम बंगाल एवं उत्तरप्रदेश बनारस रवाना किया गया था. जो आरोपी बल्ला रामा कृष्णा और संजय कुमार बिंद को तकनीकी सहायता एवं अथक प्रयास से रेल्वे स्टेशन पटना, बिहार में रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर की टीम के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिन्हे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर विधिवत् रूप से गिरफ्तार किया गया. आरोपियों को कब्जे से एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं मोबाईल जप्त किया गया है. पूछताछ में 3,08,78000/-( तीन करोड़ आठ लाख अठत्तर हजार रूपये ) का ठगी सबूत पाया गया. प्रकरण के अन्य आरोपी बाबूलाल राजभर बनारस से पकड़ा गया, सभी आरोपीगण को विधिवत् रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
(1) डाक्टर बल्ला रामा कृष्णा आत्मज बल्ला उम्र 51 वर्ष, निवासी रत्नेश्वर घाट रोड गारुलिया थाना नौपाडा जिला हाल मुकाम कौशल्या मनिदीपम तेलंगाना
(2) संजय कुमार बिन्द पिता बाबू लाल 38 वर्ष, निवासी जलाली पट्टी थाना मदुवाडीह वाराणसी उत्तरप्रदेश
(3) बाबू लाल राजभर पिता स्व राजाराम 55 वर्ष बेलरिया कृष्णा नगर पिंडरा वाराणसी
उपरोक्त कार्यवाही में थाना गांधीनगर प्रभारी/निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, अमृत सिंह, रिषभ सिंह, अतुल सिंह, विकास सिंह साइबर सेल से सउनि अजीत मिश्रा, आरक्षक रमेश राजवाडे़ तथा रेल्वे सुरक्षा बल बिलासपुर से उपनिरीक्षक डी.के.सिंह, प्रधान आरक्षक रजनीश द्विवेदी, आरक्षक वैद्यनाथ की भूमिका महत्वपूर्ण रही.
