बलरामपुर में गांजे की बड़ी खेप पकड़ी गई: ट्रक से मिला करोड़ों का गांजा, ट्रक समेत दो तस्कर गिरफ्तार
बलरामपुर – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की बसंतपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बडी कार्यवाई करते हुए गांजे से एक ट्रक को पकड़ लिया है. कार्यवाई के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह बलरामपुर जिले में अब तक पकड़ी गई सबसे बड़ी गांजा खेप मानी जा रही है. उडीसा के सोनपुर क्षेत्र से उत्तरप्रदेष ले जाई जा रही थी. तस्कर ट्रक के जरिए मादक पदार्थ की सप्लाई करने की फिराक में थे, लेकिन बसंतपुर पुलिस की सतर्कता के चलते उनके मंसूबे नाकाम हो गये.
रात 03 बजे घेराबंदी कर पकड़ा गया ट्रक
जानकारी के मुताबिक आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक के माध्यम से गांजा परिवहन कर रहे थे. पुलिस को मिली सूचना के आधार पर भोर करीब 03 बजे घेराबंदी की गई. कार्यवाई के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. बरामद गांजे की मात्रा करीब 11 क्विंटल बताई जा रही है जिसकी नाप-तौल में पुलिस टीम को घंटों मशक्कत करनी पड़ी। गांजे की अनुमानित बाजार कीमत 10 करोड़ की बताई जा रही है.
उत्तरप्रदेश के दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनकी पहचान लौकेष निवासी सहारनपुर और आमिर निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है. दोनों से पूछताछ की जा रही है और तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है.
साइबर सेल की टीम भी रही मौजूद
इस कार्यवाई में बसंतपुर थाना पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम भी शामिल रही . पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजे की खेप किन लोगों तक पहुचाई जानी थी.
तौल में जुटी पुलिस घंटों से जारी कार्यवाई
बरामद गांजे की मात्रा इतनी अधिक बताई जा रही है कि उसकी नाप-तौल में पुलिस टीम को घंटों मषक्कत करनी पड़ रही है. फिलहाल गांजे की कुल मात्रा और उसकी अनुमानित बाजार कीमत का आकन किया जा रहा है.
जिले की सबसे बड़ी बरामदगी होने की चर्चा
प्रारंभिक जनकारी के अनुसार यह बलरामपुर जिले में अब तक की सबसे बड़ी गांजा बरामदगी हो सकती है. कार्यवाई के बाद पुरे जिले में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पुरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.
