एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
रायपुर- राजधानी के थाना सरस्वती नगर क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 4 विधि के साथ संघर्षरत बालकों (नाबालिगों) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गए नाबालिगों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर सुयश अस्पताल के पास पेट्रोल पंप से लगे मैदान में चाकू की नोक पर लूट की इस घटना को अंजाम दिया था. पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से 570 रुपये, प्रार्थी का पैन कार्ड और वारदात में इस्तेमाल किया गया एक चाकू बरामद किया है. घटना में शामिल एक अन्य नाबालिग फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है.
जानकारी के अनुसार प्रार्थी उज्जवल मण्डल ने थाना सरस्वती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 5 जून 2026 की रात अपने साथी बबला दीप के साथ एक्टिवा से पंडरी से भिलाई जाने के लिए निकले थे. गाड़ी में पेट्रोल नही होने पर पेट्रोल डलवाने के लिए सुयश हास्पिटल के पास जा रहे थे. लगभग रात 09.15 बजे पेट्रोल पंप के पहले मेन रोड पर मैदान से कुछ लड़के निकल कर आए और प्रार्थी की गाड़ी को रोक दिए तथा दोनों को चाकू दिखाकर डराकर मैदान के अंदर ले जाकर जो सामान रखे हो उसे बाहर निकालो कहते हुये प्रार्थी व उसके साथी के पर्स में रखें नगदी रकम कुल 2300 रूपये एवं प्रार्थी का पेन कार्ड को लूट कर फरार हो गये. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 116/26 धारा 310(2) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया.
घटना को पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) संदीप पटेल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सरस्वती नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी व उसके साथी से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही फुटेजों का सूक्ष्म विश्लेषण कर संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही प्रकरण में मुखबिर सक्रिय किया गया. तकनीकी विश्लेषण सहित अन्य माध्यमों से लगातार अज्ञात आारोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे.
इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत 04 बालको को चिन्हांकित कर पकड़कर पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर लूट की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की नगदी रकम 570 रूपये, पेन कार्ड तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू जप्त कर सभी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया.
प्रकरण में संलिप्त विधि के साथ संघर्षरत एक बालक फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है.
गिरफ्तार आरोपी – विधि के साथ संघर्षरत 04 बालक.
