IND vs AFG Test: भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया, शुभमन-राहुल के बाद चमके मानव-सुंदर
स्पोटर्स डेस्क- India vs Afghanistan Test: भारत ने अफगानिस्तान को न्यू चंडीगढ़ में खेले जा रहे टेस्ट मैच में हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराया., जो कि टेस्ट इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत रही. इससे पहले भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2018 में आई थी, जिसमें उसने पारी और 272 रन के अंतर से जीत दर्ज की थी.
गिल-राहुल के शतक से बना रनों का पहाड़
न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला टेस्ट मैच सिर्फ 3 दिन में निपट गया. इस टेस्ट में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 8 विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी. भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक जड़ा था. वहीं ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने 81-81 रन की पारी खेली थी.
पहली पारी में मानव सुथार ने चटकाए 6 विकेट
पहली पारी में 564 रन का विशाल स्कोर बनाने के बाद टीम इंडिया ने अफगानिस्तान की फर्स्ट इनिंग को 152 रन पर ही समेट दिया और 412 रन की बड़ी लीड हासिल की. अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में भारत की ओर से मानव सुथार ने सबसे ज्यादा 6 विकेट चटकाए.
फॉलोऑन में सुंदर और कुलदीप का कहर, 3 दिन में खत्म मैच
लीड बड़ी होने के चलते भारत ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में उन्हें 112 रन के स्कोर पर समेटकर मुकाबला पारी और 300 रन के अंतर से जीत लिया. अफगानिस्तान की दूसरी पारी में मानव सुथार ने हालांकि 1 ही विकेट लिए मगर वॉशिंगटन सुंदर ने 4 विकेट और कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए.
https://x.com/BCCI/status/2063923285197484356?s=20
