परिवहन विभाग में 165 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला
रायपुर- राज्य के परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. परिवहन विभाग में एक साथ 165 अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया गया है. इस व्यापक बदलाव के तहत निरीक्षक, उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं.
आदेश के अनुसार विभाग में कुल 46 परिवहन निरीक्षक, 50 परिवहन उपनिरीक्षक, 16 सहायक उपनिरीक्षक, 35 प्रधान आरक्षक और 18 आरक्षक के तबादले किए गए हैं.

