छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग की नई सूची जारी, 5 मुख्य और 3 वरिष्ठ प्रवक्ताओं को मिली जिम्मेदारी
रायपुर- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (CG PCC) ने अपने मीडिया और संचार विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार, संचार विभाग के लिए नए मुख्य और वरिष्ठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति सूची जारी कर दी गई है.
जारी आदेश के अनुसार आरपी सिंह, अमित श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, सुरेंद्र वर्मा और वंदना राजपूत को प्रदेश कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है. ये सभी नेता अब पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और राजनीतिक मुद्दों पर आधिकारिक रूप से पार्टी का पक्ष रखेंगे.
मुख्य प्रवक्ताओं के अलावा पार्टी ने नितिन भंसाली, सत्यप्रकाश और अभयनारायण राय को वरिष्ठ प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी है. इन नेताओं की नियुक्ति संगठन की मीडिया और जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है.

