गोदाम से 4.5 लाख रुपये का अनाज चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 7,900 रुपये नकद जब्त
राजनांदगांव- औद्योगिक क्षेत्र ममता नगर स्थित एक अनाज गोदाम से लाखों रुपये मूल्य के अनाज की चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए अनाज की बिक्री से प्राप्त 7,900 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं.
पुलिस के अनुसार, प्रार्थी 3 जून 2026 की रात कोतवाली थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि औधोगिक क्षेत्र ममता नगर में स्थित दुलीचंद शिवचंद पारख फर्म संचालित है, जंहा अनाज का गोदाम है, एवं अनाज फिल्टर का काम किया जाता है तथा अनाज जमा रखा जाता है. उक्त फर्म के मालिक खुबचंद पारख हैं, फर्म में विगत 40 वर्षों से मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं. उक्त गोदाम में मार्च 2026 से रखे हुए अनाज को समय अंतराल पर अज्ञात चोर द्वारा रात्रि के समय चोरी किया जाता रहा है. विगत समय में जब गोदाम का दरवाजा खोला गया तब तीन बार ताला एवं चैन को संदिग्ध स्थिति में पाया गया. गोदाम का मुआयना करने पर गोदाम में रखे हुए अनाज के कटटो में कमी पायी गयी. मिलान करने पर अनाज चना खंडा, सोयाबीन, मसुर जुमला कीमती लगभग 4,50,000 रूपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले जाना बताया. कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलॉफ अप. क्र. 286/2026 धारा 331 (3), 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया. विवेचना में लिया गया.
पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंचकर गोदाम तथा उसके आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे का फुटेज को खंगाला गया, फुटेज में मिले क्लू एवं मुखबीर की सूचना पर राहुल कुर्रे निवासी पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 सतनामी पारा थाना लालबाग राजनांदगांव एवं दिनेश साहू निवासी शिव नगर ढाबा रोड़ चिखली राजनांदगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से चोरी गया अनाज के बिक्री रकम 7,900 रूपये जप्त कर मामले में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी
- राहुल कुर्रे पिता ईश्वर कुर्रे उम्र 27 साल साकिन पुराना ढाबा वार्ड नं. 04 सतनामी पारा थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- दिनेश साहू पिता सुब्बू साहू उम्र 25 साल साकिन शिव नगर ढाबा रोड़, चौकी चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
