रिसाली वार्ड 25 के शक्ति भवन के प्रवेश द्वार का होगा कायाकल्प, पार्षद चंद्रभान ठाकुर ने की 50 हजार राशि की अनुशंसा
भिलाई/रिसाली- रिसाली नगर निगम के वार्ड 25 स्थित छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज के ‘शक्ति भवन’ में बुधवार को समाज की एक महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में नगर पालिक निगम रिसाली पार्षद एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद जिलाध्यक्ष चंद्रभान ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए. बैठक के दौरान समाज और क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुए पार्षद ठाकुर ने एक बड़ी घोषणा की.
पार्षद चंद्रभान ठाकुर ने शक्ति भवन के प्रवेश द्वार (मेन गेट) के भव्य सौन्दर्यीकरण और विकास कार्य के लिए अपनी पार्षद निधि से 50,000 (पचास हजार रुपये) की राशि देने की अनुशंसा किया. उनकी इस स्वैच्छिक और जनहितैषी घोषणा का कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया.
बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद
शक्ति भवन में आयोजित इस गरिमामय बैठक में भिलाई-दुर्ग हल्बा आदिवासी समाज के अध्यक्ष मंथिर खलेन्द्र मुख्य रूप से उपस्थित थे. उनके साथ समाज के विकास और संगठन को मजबूती देने के लिए महिला अध्यक्ष चन्द्रिका रावत, छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद की प्रदेश उपाध्य चन्द्रकला तारम, भुवनेश्वरी उइके,लेमन चुरेन्द्र, भूपत भुआर्य,भूषण गोरे,जे.आर. ठाकुर,छन्नूलाल भुआर्य,सयतू तारम,शंकर ठाकुर,भागवत राम ठाकुर,रामचरण लारेन्द्र उपस्थित रहे.
छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज ने जताया आभार
शक्ति भवन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने और त्वरित सहायता राशि की घोषणा करने पर छत्तीसगढ़ हल्बा आदिवासी समाज की ओर से पार्षद चंद्रभान ठाकुर का आभार व्यक्त किया गया.
