मंत्री राजेश अग्रवाल हुए शामिल, जनता से सीधा संवाद कर सुनीं मांग एवं समस्याएं
अधिकारियों को दिए गुणवत्ता पूर्ण समय पर निराकरण करने के निर्देश
अम्बिकापुर – राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से अंबिकापुर जनपद पंचायत के ग्राम हर्रा टिकरा में बुधवार को जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया. इस समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 27 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए. शिविर में कुल 1,153 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,106 मांग संबंधी एवं 47 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं. समाधान शिविर में 22 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष 1131 आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है. इन सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा.
समाधान शिविर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए. उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और योजनाओं की जानकारी ली. स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया.
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनता से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को सुनीं और अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने निर्देश दिए. मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार कार्यक्रम का यह महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें जनप्रतिनिधि सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एक स्थल पर उपस्थित होकर आप सबकी विभिन्न मांग एवं समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते है. स्थानीय स्तर पर निराकरण योग्य आवेदक को निराकरण किया जा रहा है. पेंशन, राशन कार्ड, फौती नामांतरण, सीमांकन एवं आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निराकरण किए जाएंगे. उन्होंने ग्रामीण जनों से कहा कि मांग एवं समस्याओं का जानकारी दें जिसका निराकरण किया जाएगा. शासन के द्वारा आम जनता की समस्याओं को देखते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना के तहत बिजली बिल समस्या का समाधान किया जा रहा है आज तक 69 हजार अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है शेष है उनका भी निराकरण किया जाएगा आवेदन करें.
मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि स्कूल, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्र में विशेष कार्य किया जा रहा है जिले में स्कूल के अतिरिक्त भवन एवं मरम्मत कार्य के लिए 59 स्कूलों को चिन्हित कर कार्य किया जा रहा है जिससे बच्चों को सुविधायुक्त शिक्षा प्राप्त हो सकेगी.
छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि सुशासन तिहार कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण आयोजन है इसके माध्यम से विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है. आप सभी अपनी समस्याओं एवं मांगों को बताए जिससे आपकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा . जिला पंचायत सदस्य पायल सिंह तोमर ने कहा कि सुशासन तिहार मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण पहल है जिसमें आप अधिक से अधिक समस्याओं को बताएं जिससे परीक्षण कर विभाग के माध्यम से निराकरण किया जाएगा.
जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य सरपंच गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि गण शिविर में शामिल हुए. प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों को सुना और अधिकारियों को समय अवधि में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को सुचित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में प्रशासन एक स्थल पर पहुंच कर जनता की समस्याओं को सुन कर निराकरण कर रहे है. उन्होंने ग्रामीण जनों को कहा कि समस्याओं एवं मांगों को बताए जिससे आपकी समस्याओं को समाधान किया जाएगा.
लाभान्वित हुए हितग्राहीयों को किया सामग्री वितरण
“सुशासन तिहार-2026” अंतर्गत ग्राम पंचायत हर्रा टिकरा में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया. शिविर में जाति प्रमाण पत्र, स्वच्छता किट, पेंशन स्वीकृत आदेश, हरित खाद, पीएम किसान सम्मन निधि प्रमाण पत्र,राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, बिहान दीदियों को चेक का वितरण किए गए. इसके साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों के अन्नप्राशन की रस्म भी संपन्न कराई गई.
इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, जनपद सदस्य विजय व्यापारी, सरिता मानिकपुरी, सरपंच गण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, जनपद सीईओ राजेश सेंगर सहित विभागीयअधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.
