आरोपियों से तांबा तार, सिल्वर तार, नगदी रकम एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त
रायगढ़- थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन बैस के नेतृत्व में थाना पुसौर पुलिस द्वारा खेतों पर लगे ट्यूबवेल के तांबा केबल वायर चोरी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें एक चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपी भी है, उसके कब्जे से तांबा एवं सिल्वर तार, नगदी रकम तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है.
आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AT 5405 तथा नगदी रकम बरामद की गई. इसके बाद आरोपी केदारनाथ सारथी एवं समीर सतनामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने भी अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. दोनों आरोपियों से भी नगदी रकम बरामद की गई.
विवेचना के दौरान पुलिस टीम चन्द्रपुर पहुंची, जहां आरोपी दिनेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने चोरी का तांबा एवं सिल्वर तार खरीदना स्वीकार किया. आरोपी के कब्जे से 08 किलो तांबा तार एवं 02 किलो सिल्वर तार, कुल कीमत लगभग 15,000 रुपये बरामद कर जब्त किया गया. चोरी की संपत्ति को बेईमानीपूर्वक प्राप्त करने के कारण उसके विरुद्ध भी धारा 317(2), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई.
गिरफ्तार आरोपी
- अमित सारथी पिता धमेन्द्र सारथी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला, पुसौर.
- केदारनाथ सारथी पिता गौरांग सारथी, उम्र 39 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला, पुसौर.
- समीर सतनामी पिता नंदलाल सतनामी, उम्र 20 वर्ष, निवासी कोड़ातराई, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़.
- दिनेश देवांगन पिता स्व. लाभोराम देवांगन, उम्र 32 वर्ष, निवासी शनि मंदिर के पास, चन्द्रपुर, जिला सक्ती.
