प्री-डीएड 2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 केंद्रों पर 4 जून को होगी परीक्षा
दुर्ग- प्री-डीएड 2026 परीक्षा के सफल एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस संबंध में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने परीक्षा में नियुक्त केंद्राध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, प्राचार्यों एवं नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि “परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए.” सभी अधिकारियों को निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन करते हुए परीक्षा को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए. 4 जून को जिले के 14 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होने वाली प्री-डीएड परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रशासन पूरी तरह तैयार है.
