गांजा और नशीले इंजेक्शन के कारोबार पर संयुक्त दबिश, पांच आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़- रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. इसी क्रम में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा एवं रामलीला मैदान क्षेत्र में दबिश देकर गांजा और नशीले इंजेक्शन बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई में 6.168 किलो गांजा, 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, 7570 रुपये नगद एवं एक बाइक जब्त की गई है.
बीड़पारा में गांजा बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को बीड़पारा क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 6.168 किलो गांजा बरामद किया गया. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
गिरफ्तार आरोपियों में
- इरशाद खान, निवासी बीड़पारा, थाना कोतवाली रायगढ़
- मोहम्मद वसीम निवासी जोगीडीपा, थाना कोतवाली रायगढ़ शामिल हैं.
रामलीला मैदान के पास नशीले इंजेक्शन के साथ तीन आरोपी दबोचे
इसी दौरान रामलीला मैदान के पास नशीली बुट्रम इंजेक्शन की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से 24 नग नशीली बुट्रम इंजेक्शन, 7570 रुपये नकद और एक बाइक जब्त की गई.
गिरफ्तार आरोपियों में
- सूरज पंडित निवासी सोनिया नगर रायगढ़
- विमल केरकेट्टा निवासी बोईरदादर रायगढ़
- सरोज यादव उर्फ बबलू यादव निवासी खरसिया शामिल हैं.
