भिलाई के साहित्यकार डॉ. डी.पी. देशमुख को मिला अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल अचीवर आइकॉन अवार्ड 2026
भिलाई- डॉ. डी.पी. देशमुख को उनकी दीर्घकालीन साहित्य साधना के लिए अंतर्राष्ट्रीय “ग्लोबल अचीवर आइकॉन अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया. यह सम्मान 10 मई 2026 को समता साहित्य अकादमी भारत द्वारा हैदराबाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में प्रदान किया गया.
भिलाई के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. देशमुख को यह सम्मान कला, साहित्य और समाज के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया. सम्मान समारोह सुलतान बाजार, हैदराबाद में आयोजित हुआ, जहां विभिन्न प्रदेश से साहित्य, संगीत, रंगमंच, फिल्म, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामदास तादस, कर्नल व्ही. के. पोखरियाल, पद्मश्री अशोक कुमार हालदार, प्रोफेसर डॉ. माया देवी, अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. डी.एस. टंडेकर तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुरेश ठाकुर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे.
सम्मेलन में देश के 10 विशिष्ट व्यक्तियों को अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार तथा विभिन्न राज्यों की लगभग 50 प्रतिभाओं को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए गए.
डॉ. डी.पी. देशमुख की इस उपलब्धि पर समता साहित्य अकादमी दुर्ग के महासचिव डॉ.गिरधर चंद्रा,डॉ.कृष्ण कुमार पाटिल, डॉ.सुरेश तिवारी, विजेंद्र वर्मा, डॉ.कल्याण साहू, सी.आर. ठाकुर, नीता देशमुख, संगीत वर्मा आदि ने ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी.
