मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम तहत जिले में परिणय सूत्र में बंधे 46 जोड़े
राजनांदगांव – मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम तहत जिले में 46 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया. जिसमें 44 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति एवं 2 जोड़ों का विवाह बौद्ध रीति से संपन्न हुआ. राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत राजनांदगांव शहर के सतनाम भवन में 25 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ. जिसमें 23 जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति एवं 2 जोड़ों का विवाह बौद्ध रीति से संपन्न कराया गया. कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव शामिल हुए. उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिमा चंद्राकर, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव अनीता सिन्हा सहित जनपद सदस्य, पार्षद, जनप्रतिनिधि, नागरिक, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
इस तरह मुख्यमंत्री कन्या विवाह सामूहिक कार्यक्रम अंतर्गत बधेरा नवागांव में 15 जोड़ों का विवाह जोड़ों का विवाह हिन्दू रीति से संपन्न कराया गया. इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति शीला राकेश सिन्हा एवं किरण विनोद बारले, जनपद सदस्य तुलसी साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे. छुरिया में 6 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव एवं अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.
