राजनांदगांव छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक इस मुद्दे पर “झूठ और भ्रम” फैला रहे हैं.
कांग्रेस का दावा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 संसद के दोनों सदनों से पारित होकर राष्ट्रपति की मंजूरी भी प्राप्त कर चुका है.फिर भी भाजपा इसे लागू करने में देरी कर रही है. पार्टी ने सवाल उठाया कि जब कानून बन चुका है.तो महिलाओं को आरक्षण का लाभ तुरंत क्यों नहीं दिया जा रहा.
पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया गया कि भाजपा परिसीमन के बहाने महिला आरक्षण को टाल रही है.जबकि वर्तमान सांसद संख्या के आधार पर भी इसे लागू किया जा सकता है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि सरकार चाहे तो संशोधन कर आरक्षण तुरंत प्रभाव से लागू कर सकती थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.
कांग्रेस ने अपने कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने की शुरुआत कांग्रेस सरकारों ने की थी.जिससे आज देशभर में बड़ी संख्या में महिला जनप्रतिनिधि सक्रिय हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सीटों के परिसीमन में भाजपा का प्रबंधन विफल हो चुका है, इसलिए महिला आरक्षण के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर,पूर्व महापौर हेमा देशमुख,जितेन्द्र मुदलियार, विपिन यादव, पद्म कोठारी, रूपेश दुबे, माया शर्मा,प्रतिमा बंजारे,लक्ष्मण साहू,राकेश चंद्राकर,कुसुम दुबे राकेश खण्डेलवाल, राहुल तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.
