इंडस मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले 3 गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
दुर्ग- जिले की जमगांव (आर) पुलिस ने इंडस मोबाइल टावर से कीमती केबल वायर चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा (Jail) में भेज दिया है.
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी वरूण कुमार चंद्राकर, निवासी इंदिरा नगर उतई, जो इंडस मोबाइल टावर में सुपरवाइजर के रूप में कार्यरत है. उसके द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने साथियों के साथ ग्राम गुढ़ियारी स्थित मोबाइल टावर की जांच के लिए था. वहां अज्ञात व्यक्तियों ने टावर में लगे लगभग 20 मीटर केबल वायर (कीमत लगभग 12,000 रूपए) को काटकर चोरी कर ले गए.
प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामगांव आर में अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 303(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की. विवेचना के दौरान ग्राम गुढ़ियारी मसाल चौक में संदिहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया और पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया. पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं.
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें. सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी.
