सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई
रायपुर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे के साथ ही बीजेपी नेता सम्राट चौधरी के नया सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया. बिहार की नई सरकार गठन की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. सम्राट चौधरी बुधवार, 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा ने विधायक दल की बैठक में रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी गई. इस फैसले के साथ ही बिहार में अगली सरकार और मुख्यमंत्री को लेकर राजनीतिक तस्वीर और साफ हो गई है.
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में बिहार सुशासन, विकास और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा. आपका अनुभव और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रदेश के विकास को और गति प्रदान करेगी.
