छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था पर सवाल, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप
रायपुर- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में “जंगलराज” जैसी स्थिति बन गई है और अपराधियों में कानून का डर खत्म हो चुका है. भैरमगढ़ की घटना जिसमें एक नबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म चिंता का विषय है. इस तरह की घटनाये पूरी प्रदेश में घट रही है. तीन दिन पहले दुर्ग में पांच साल की बच्ची से रेप, अंबिकापुर अधेड़ महिला के साथ रेप और रायपुर में झाड़ी में छुपकर रात काटना पड़ रहा है. भाजपा के कांकेर जिला उपाध्यक्ष पर दुष्कर्म और यौन शोषण का आरोप लगे लगभग 1 महिने हो रहे है, अब तक एफआईआर नहीं लिखी गई, उल्टे पीड़िता पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है. प्रदेश रेप, चाकूबाजी, चोरी, डकैती चरम सीमा पर है. ऐसा लग रहा छत्तीसगढ़ में सरकार कही भी नही है और छत्तीसगढ़ भगवान भरोसे चल रहा है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राजधानी में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं हो रही है. सरकार और पुलिस आपराधिक घटनाओं को रोक पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है. डीएसपी की बेटी, आदिवासी संस्कृति पर कंटेंट बनाने वाली, एक आदिवासी छात्रा निवेदिता मांडवी को सोशल मीडिया पर गैंगरेप की धमकी मिल रही हैं. आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में गुंडे, मवालियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. पुलिस में शिकायत के बावजूद, पुलिस अधिकारी की बेटी के रिपोर्ट पर ही कार्यवाही में देरी हो रही है, क्या यही कानून का राज है?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भैरमगढ़ की घटना में भाजपा का प्रमुख नेता और कार्यकर्ता शामिल है. पूरे प्रदेश में हर घटना भाजपा का नेता और कार्यकर्ता शामिल रहते है. अफीम की खेती में भाजपा के नेता, बलरामपुर हत्या में भाजपा के नेता, भैरमगढ़ में भाजपा के नेता और प्रदेश के 50 प्रतिशत घटनाओं में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल है. प्रदेश में कानून व्यवस्था बची कहा है? प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के संरक्षण में इस तरह की अपराधिक घटनाये घट रही है तो यह चिंता का विषय है.
