शराब पीने को लेकर विवाद, जीजा ने साले को उतारा मौत के घाट
रायपुर- रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित रमसा ईंट भट्टे में काम करने वाले दो मजदूरों के बीच शराब पीने को लेकर हुए विवाद में एक की हत्या हो गई. मृतक घनश्याम यादव , निवासी पल्सी पानी, अपने ही जीजा गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा के साथ सिलतरा शराब भट्टी में शराब पीने गया था.
आरोप है कि शराब खरीदने के लिए दिए गए 150 रुपये से घनश्याम ने अकेले शराब पी ली, जिससे गोपी सिंह आक्रोशित हो गया. अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों नहाने गए जहां से मृतक शौच के लिए जाऊंगा बोलकर खारुन नदी की ओर गया था. आरोपी उसके पीछे गया और नदी के मेढ़ से उसको धक्का देकर गिरा दिया जिससे मृतक बेहोश हो गया शंका हुई कही मर न गया हो डर से किसी किसी को पता न चल जाए फिर गमछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी.
मृतक का नाम- घनश्याम यादव पिता नूनकरण यादव उम्र 30 साल ग्राम पल्सी पानी थाना कोमा खान
आरोपी- गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा पता मान सिंह उर्फ गंगाधर उम्र 45 साल निवासी पल्सी पानी थाना कोमाखान जिला महासमुंद
