खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : छत्तीसगढ़ की पुरुष हॉकी टीम ने जीता कांस्य पदक
रायपुर- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में छत्तीसगढ़ की पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम कर लिया. यह मुकाबला रायपुर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेला गया.

तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए इस मैच में छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 14-6 के बड़े अंतर से हराया. मैच के दौरान छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और अंत तक मुकाबले पर पूरी पकड़ बनाए रखी.
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया. खिलाड़ियों के इस शानदार प्रदर्शन पर खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है.
