33850 पीडीएस बारदानों के गबन मामले में कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
जशपुर- जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में पीडीएस बारदानों (बोरियों) के गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला करीब 8 लाख 39 हजार 500 रुपये मूल्य के 33 हजार 850 बारदानों के गबन से जुड़ा है।
जिला विपणन अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 408, 420 और 411 के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान मुख्य आरोपी रिजवान अली और बारदानों के खरीदार सुधीर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (MP-65-GA-0244) और 4000 नग बारदानों को भी जब्त किया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.
गिरफ्तार आरोपी
रिजवान अली (37 वर्ष), ग्राम देवल्ला पारा, मानपुर, जिला सूरजपुर (छ.ग.)
सुधीर साहू (42 वर्ष), मठ पारा, बिलासपुर चौक अंबिकापुर, जिला सरगुजा (छ.ग.)
