IPL से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की सट्टेबाजों को चेतावनी, क्रिकेट की भाषा में विशेष संदेश
रायपुर- IPL सीजन शुरू होने से पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सट्टेबाजों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विशेष चेतावनी जारी की है। पुलिस ने साफ शब्दों में कहा है “कानून के साथ मत खेलना, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी।” रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सोशल मीडिया में बाकायदा मैसेज जारी कर सट्टेबाजों को चेतावनी दी है. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने क्रिकेट की भाषा में समझाया है कि बेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है. ‘चेज’ करने में माहिर है कानून की टीम. फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूरी बनाने की अपील, नहीं माने तो ‘पार्टनरशिप’ नहीं टिकेगी… इसके साथ ही रायपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है. सट्टेबाजी छोड़िए, वरना सीधा जेल का रास्ता…

