NH-53 पर पुल मरम्मत: 1 से 30 अप्रैल तक डायवर्सन लागू, हल्के और भारी वाहनों के लिए अलग रूट
दुर्ग- NH-53 स्थित कुम्हारी खारून नदी पुल के मरम्मत कार्य के चलते 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक यातायात में बदलाव किया गया है. प्रशासन ने हल्के और भारी/मध्यम वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्सन प्लान जारी किया है, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे.
हल्के वाहनों के लिए डायवर्सन
A दुर्ग से रायपुर की ओर डायवर्सन प्लान
दुर्ग से रायपुर एयरपोर्ट, नाय रायपुर, मंत्रालय, आरंग, अभनपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन कार, जीप, टैक्सी और पिकअप वाहन नेवई–उतई–सेलूद–पाटन–अभनपुर मार्ग का उपयोग करेंगे.
सुपेला, भिलाई, रिसाली, नेवई से रायपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन उतई–सेलूद–ढौर–औरी–मोतीपुर–अमलेश्वर मार्ग से रायपुर पहुंचेंगे.
खुर्सीपार, चरोदा, भिलाई-3 से रायपुर की ओर जाने वाले हल्के वाहन सिरसा गेट–सिरसा खुर्द–औरी–मोतीपुर–अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करेंगे.
नंदिनी, अहिवारा और कुम्हारी क्षेत्र से आने वाले वाहन कुम्हारी टोल पार कर दाहिने पुल से खारून नदी ब्रिज के जरिए आवागमन करेंगे.
B रायपुर से दुर्ग की आरे डायवर्सन प्लान –
भनपुरी, गुढ़ियारी, हीरापुर, टाटीबंध से दुर्ग जाने वाले हल्के वाहन चालक (कार चालक एवं बाइक) चन्दीनडीह से लेफ्ट होकर पुराना रपट/पुल का प्रयोग कर कुम्हारी टोल तक जा सकेंगे. वहीं, रायपुरा–महादेवघाट–अमलेश्वर–मोतीपुर मार्ग का भी उपयोग किया जा सकेगा.
भारी/मध्यम वाहनों के लिए डायवर्सन
दुर्ग से रायपुर जाने वाले भारी वाहन कुम्हारी टोल पार कर सिंगल लाइन में पुल से गुजरेंगे.
राजनांदगांव से आने वाले भारी वाहनों को दुर्ग बायपास पर सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक रोका जाएगा.
भिलाई औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले भारी वाहनों का कुम्हारी की ओर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
नंदिनी, अहिवारा, बेला से आने वाले भारी वाहन मुसुंदा–गुंडरदेही–पथरीडीह होते हुए उरला (रिंग रोड-4) की ओर डायवर्ट होंगे.
रायपुर से दुर्ग की ओर जाने वाले भारी वाहन भी कुम्हारी खारून नदी पुल पर सिंगल लाइन से गुजरेंगे. महासमुंद से आने वाले भारी वाहनों को शाम 5 से रात 8 बजे तक मंदिरहसौद के पास रोका जाएगा. वहीं, उरला-सिलतरा और बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहनों को इसी समय रिंग रोड-4 पर नंदनवन कटिंग के पास रोका जाएगा.

