आरोपी 34 नग हीरा अपना पास रख कर ग्राहकों का कर रहा था तलाश
गरियाबंद- जिले में पुलिस ने अवैध हीरा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये के हीरे और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 34 नग छोटे बड़ चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 920000 रूपये एवं 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाइल किमती 5000/- जुमला किमती 925000/- रूपये आंकी गई है.
जानकारी के अनुसार, 24 मार्च 2026 को गरियाबंद के वरिष्ठ अधिकारियों को अवैध हीरा परिवहन एवं बिक्री करने के संबंध में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ था. सूचना के आधार पर थाना प्रभारी गरियाबंद एवं सायबर टीम को अवैध हीरा तस्कर का पतासाजी कर रेड कार्यवाही के निर्देश दिये. जिसके परिपालन में थाना प्रभारी गरियाबंद थाना स्टाफ एवं सायबर टीम घटना स्थल रवाना किया गया. मुखबीर द्वारा बताये गये घटना स्थल ग्राम नहरगांव तिराहा स्कुल के पास एक व्यक्ति जो सफेद रंग का लाईनदार हाफ टी शर्ट एवं नीला रंग का हाफ पेंट पहना हुआ है अपने पास अवैध रूप से बहुमुल्य हीरा जैसा चमकीला खनिज पदार्थ रखा कर ग्राहक का इंतजार करते खड़ा है. पुलिस स्टाफ, गवाह तथा सायबर टीम के साथ मौका पहुच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके पर आरोपी बंशीधर सेठी के कब्जे से 34 नग छोटे बडे चमकीले बहुमुल्य खनिज पदार्थ किमती 920000 रूपये एवं 01 नग रेडमी कंपनी का मोबाइल किमती 5000/- जुमला किमती 925000/- रूपयें को समक्ष गवाहन के विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 303(2)बीएनएस 21(4) खान एवं खनिज (विकास का विनियमन) अधिनियम 1957 अपराध धारा सदर का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
प्रकरण के आरोपी बंशीधर सेठी पिता डम्बरू सेठी उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम धोबापाडा थाना भवानीपटना जिला कालाहाण्डी उड़ीसा के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
गरियाबंद पुलिस कप्तान के द्वारा बताया गया कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध मामलों में संलिप्त लोगों पर निगाह रखी जा रही है. अवैध कृत्य पाये जाने पर विधिसंगत कार्यवाही की जाएगी. यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा. इस कार्यवाही में थाना सिटीकोतवाली गरियाबंद एवं सायबर टीम की विषेष भूमिका रही.
गिरफ्तार आरोपी-
बंशीधर सेठी पिता डम्बरू सेठी उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम धोबापाडा थाना भवानीपटना जिला कालाहाण्डी उड़ीसा
