IAS रवि मित्तल को मिली अहम जिम्मेदारी, प्रधानमंत्री कार्यालय में नियुक्त हुए उप सचिव
रायपुर – छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस रवि मित्तल को प्रतिनियुक्ति पर प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है. वर्तमान में आईएएस रवि मित्तल जनसंपर्क आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे है. डॉ रवि मित्तल 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. वे हाल ही में जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ रहे. डॉ मित्तल ने महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में कार्य किया है. वे 2018 में बगीचा एसडीएम भी रह चुके हैं.
देखें जारी आदेश-

