राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की
रायपुर- राजधानी के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में हुए दर्दनाक हादसे में तीन सफाई कर्मचारियों की मौत के मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद एफआईआर दर्ज कर ली है. टिकरापारा थाना क्षेत्र में दर्ज की गई FIR में सफाई ठेकेदार किशन सोनी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस बीच राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल बीती रात रायपुर पहुंचे और आज सुबह उन्होंने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. हरदीप सिंह गिल ने राजधानी रायपुर के संतोषी नगर स्थित BSUP कॉलोनी, सिमरन सिटी में मृतक कर्मचारियों के परिवारजनों से बातचीत की और घटना की पीड़ा को समझा. उन्होंने कहा, “परिवार के साथ आज मुलाकात की है.
बता दें कि सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों और श्रमिकों की कार्य परिस्थितियों पर सवाल खड़ा कर दिए है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
