कुथरेल में “सभापति ट्रॉफी” का आगाज़: क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह, घर बैठे ले सकेंगे मैच का आनंद
दुर्ग- जनपद क्षेत्र क्रमांक 19 के अंतर्गत आने वाले कुथरेल में “सभापति ट्रॉफी” का भव्य शुभारंभ हो गया है. चार दिवसीय इस वार्ड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस टूर्नामेंट में जंजगिरी, कुथरेल और भानपुरी की टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो 22 मार्च 2026 तक एक-दूसरे के खिलाफ रोमांचक मुकाबले खेलेंगी. चार दिवसीय इस भव्य टूर्नामेंट में विभिन्न वार्डों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, खेल भावना को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है.

प्रतियोगिता के सभी रोमांचक मुकाबलों का लाइव प्रसारण यूट्यूब 108 लाइव पर किया जाएगा, जिससे दर्शक घर बैठे मैच का आनंद ले सकेंगे. https://youtube.com/live/E1FUKnwTofo?feature=share
फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा. आयोजक सभापति लोमश (रिंकु) चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें.

