विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी पद पर नई नियुक्ति, भूपेन्द्र कुमार साहू का तबादला
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव किया है. दिनांक 16 मार्च 2026 को जारी आदेश में बताया गया कि संयुक्त कलेक्टर गरियाबंद के पद पर पदस्थ भूपेन्द्र कुमार साहू को उनके वर्तमान दायित्व से हटाते हुए नई पदस्थापना दी गई है.
उनके स्थान पर डिप्टी कलेक्टर दुर्ग, हितेश कुमार पिस्दा (राज्य प्रशासनिक सेवा 2019) को वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग के अंतर्गत विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी और आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से लागू रहेगी.
Adobe Scan 16-Mar-2026