जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 6,77,800 रुपये
गुढ़ियारी- थाना गुढ़ियारी पुलिस और RPF की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के मामले में एक पुरुष और एक महिला सहित कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों आरोपियों को रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग क्षेत्र से गांजा की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी राजेंद्र प्रसाद मूलतः उत्तर प्रदेश का रहने वाला है. पुलिस जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी प्रेमी-प्रेमिका हैं और पुलिस से बचने के लिए यात्रा के दौरान खुद को पति-पत्नी बताकर सफर करते थे.
पुलिस के अनुसार, 12.03.26 को थाना गुढ़ियारी की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुड़गियारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे प्लेटफार्म न. 07 के बाहर पार्किंग में 01 महिला एवं पुरुष अपने पास बैग में गांजा रखे है तथा कहीं जाने की फिराक में है. जिस पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) काश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा द्वारा सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को गांजा के साथ पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया.
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा रेलवे पुलिस फोर्स (आर.पी. एफ) के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्तियो की पतासाजी करते हुये व्यक्तियो को चिन्हांकित कर पकड़ा गया. पूछताछ में व्यक्तियो ने अपना नाम राजेंद्र प्रसाद तथा हेमलता कैवर्त्य होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उनके पास से बैग में गांजा रखा होना पाया गया. कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आपस में प्रेमी-प्रेमिका बताने के साथ -साथ गांजा को खरियार रोड से लाकर प्रयागराज तस्करी करना बताया गया है .
जिस पर टीम के सदस्यांे द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 किलो 156 ग्राम गांजा तथा 02 नग मोबाइल फ़ोन जुमला कीमती लगभग 6,77,800/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 114/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी-
- राजेंद्र प्रसाद पिता रामबहादुर उम्र 29 साल निवासी ग्राम मोचारा खास थाना सैनी जिला कौशांबी उत्तरप्रदेश.
- हेमलता कैवर्त्य पति देवकुमार कैवर्त्य उम्र 30 साल निवासी ग्राम कारगिरोड थाना कोटा जिला बिलासपुर हाल पता थाना धूमनगंज जिला प्रयागराज उत्तरप्रदेश.
कार्यवाही में थाना गुढ़ियारी से थाना प्रभारी निरीक्षक बी. एल. चंद्राकर, उनि कैलाश केशरवानी तथा आर.पी.एफ. से निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर, सउनि एल एन सिंह, प्रधान आरक्षक वीसी बंजारे एवं आरक्षक विजय सिंहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
