युवा संगठन द्वारा 14 मार्च को राजनांदगांव नगर में भव्य मोटरसाइकिल रैली
डोंगरगांव में 22 मार्च को जिला स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह
राजनांदगांव- प्रतिवर्षानुसार देश एवं प्रदेशभर में साहू समाज द्वारा पापमोचनी एकादशी तिथि पर संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता की जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाती है. इसी कड़ी में जिला साहू संघ द्वारा 22 मार्च को जिला विकासखंड डोंगरगांव में जिला स्तरीय कर्मा जयंती एवं सामूहिक आदर्श विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा तथा 15 मार्च को कर्मा जयंती के शुभ प्रसंग पर साहू सदन में स्थित कर्मा माता की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ होगा.
जिला साहू संघ के साहू सदन में छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर नीरेन्द्र साहू की गरिमामय मौजूदगी एवं जिलाध्यक्ष भागवत साहू की उपास्थि में गुरुवार को जिला साहू संघ के साहू सदन में बैठक की गई. बैठक में जिला महामंत्री नीलमणी साहू,नगर साहू संघ अध्यक्ष राजेश साहू, तहसील साहू संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, पूर्व कोषाध्यक्ष विवेक साहू, पूर्व नगर अध्यक्ष कुलेश्वर साहू, मीडिया प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अंकालू साहू सहित जिले भर के पदाधिकारी उपस्थित रहे.
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने जिले सहित प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 22 मार्च को जिला स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव डोंगरगांव में वृहद रूप से मनाया जाएगा जिसकी तैयारी बैठक आज आहुत की गई है. बैठक में कर्मा जयंती समारोह मनाने हेतु कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की गई है और उनके द्वारा जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी गई है. जिला अध्यक्ष भागवत साहू ने बताया कि कर्मा जयंती महोत्सव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित कई वीआईपी जनों को आमंत्रित किया जा रहा है. जिला महामंत्री नीलमणी साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आयोजन में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन प्रस्तावित है तथा उनके गरिमामय उपास्थि में लगभग 11 से 12 जोड़ों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा. उन्होंने जानकारी दी कि कर्मा जयंती समारोह के एक दिन पूर्व 14 मार्च को साहू सदन से शहर में भव्य मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी, जो कि नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः साहू सदन में समाप्त होगी.
जिलाध्यक्ष भागवत साहू एवं नीलमणी साहू ने कहा कि इस वर्ष का जिला स्तरीय कर्मा जयंती महोत्सव ऐतिहासिक एवं भव्य स्वरूप में 22 मार्च को डोंगरगांव में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए नगर एवं तहसील साहू संघ सहित जिले के सभी पदाधिकारी इसकी तैयारियों में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ जुटे हुए हैं.कार्यक्रम के सुचारू संपादन हेतु नीलमणी साहू, नोबल साहू, विभा साहू एवं शिवराम साहू ,विवेक साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है. उक्त जानकारी जिला महामंत्री नीलमणी साहू एवं जिला साहू संघ के मीडिया प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता अंकालू साहू ने दी.
