तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी
सक्ती- कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नीचे दर्शित अधिकारियों का दायित्व आगामी आदेश पर्यंत निम्नानुसार कार्य विभाजन किया है.
कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर व अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुविभागीय दण्डाधिकारी सक्ती अरुण कुमार सोम को जिला कार्यालय सक्ती में नवीन कार्य सौंपा गया है. इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम को जिला कार्यालय सक्ती से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी सक्ती का दायित्व सौंपा गया है. यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है.
