जल संसाधन विभाग में बड़ी प्रशासनिक हलचल, 18 कार्यपालन अभियंता बने अधीक्षण अभियंता
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर 18 कार्यपालन अभियंताओं (सिविल) को अधीक्षण अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है. यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया.
जारी आदेश के अनुसार, पदोन्नति मैट्रिक्स लेवल-14 (₹79,900 – ₹2,11,700) में की गई है. विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 25 फरवरी 2026 को आयोजित हुई थी, जिसमें लिए गए निर्णय के आधार पर यह कार्रवाई की गई.
इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति
सुरेश कुमार पाण्डे, सुशील कुमार गुप्ता, संतोष कुमार साहू, एस.के. बमन, आई.ए. सिद्दीकी, आशुतोष सारस्वत, वेद प्रकाश पाण्डेय, गिरवरधन रामटेके, प्रकाश राव फुलेकर, विजय कुमार सोनवानी, इरस्तानिसलास एक्का, शिवप्रसाद सिंघारे, अर्जुनलाल कुर्रे, हरीश कुमार, एन.के. पाण्डेय, विजय कुमार रात्रे, अभय अकोलेकर एवं के.के. मित्तल.
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पदोन्नति से अधिकारियों की वरिष्ठता प्रभावित नहीं होगी और पदस्थापना आदेश पृथक से जारी किए जाएंगे. तब तक संबंधित अधिकारी अपने वर्तमान पदस्थापना स्थल पर ही कार्य करते रहेंगे.
देखें जारी आदेश-

