हायर सेकेंडरी तिलईरवार में विदाई सम्मान समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
राजनांदगांव- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ विदाई सम्मान समारोह मनाया गया. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु रही, अध्यक्षता ग्राम सरपंच नंदीका कुंजाम, विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था प्राचार्य विजय कुमारन अय्यर, एसएमडीसी के अध्यक्ष मोरध्वज चंद्रवंशी, तामेश्वर साहू,जनपद सदस्य कांतिबाई चंद्रवंशी,चंद्रकुमार साहू, रेशम लाल पटेल, निर्मला शांडिल्य, सीएसबी कुंजाम एवं अधिक संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहीं.
सर्वप्रथम विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना से किया गया. कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई. मुख्य अतिथि जागृति चुन्नी यदु ने अपने उद्बोधन में बच्चों को पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत, लगन, ईमानदारी एवं नैतिक शिक्षा के साथ करने के लिए प्रोत्साहित किए. साथ ही सभी बच्चों के विशेष मांग पर संस्था में एक मंच बनाने के लिए घोषणा भी किए. प्राचार्य ने बच्चों को अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के लिए बहुत अच्छी-अच्छी जानकारी दिए. सरपंच नंदीका कुंजाम ने 12वीं के बच्चों को हमेशा विद्यालय से जुड़े रहने के लिए प्रोत्साहित किए. इसी कड़ी में मोरध्वज चंद्रवंशी ,कांतिबाई चंद्रवंशी, तामेश्वर साहू, सीएसबी कुंजाम, निर्मला शांडिल्य आदि सभी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के लिए शुभकामनाएं दिए.
मुख्य अतिथि जागृति चुन्नी यदु के हाथों विद्यालय के मेधावी बच्चों का सम्मान किया गया, कक्षा 12वीं से सुमीत कुमार ,कुमारी मेनका, कक्षा दसवीं से कुमारी देवकी, कुमारी वैशाली, कुमारी काजल मारकंडे. यह सभी बच्चे जिला स्तरीय आवासीय कोचिंग राजनांदगांव भी गए थे, इन सभी का चयन हुआ था. साथ ही मुख्य अतिथि जागृति चुन्नी यदु के हाथों विद्यालय के सर्वांगीण विकास में प्रमुखता से अपना योगदान देने वाले, वर्ष 2026 में राज्यपाल पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू का प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान किया गया.
इस विदाई समारोह में कक्षा 12वीं के सभी बच्चों के द्वारा बीते हुए पलों को याद करते हुए अपने-अपने विचार रखें. कक्षा ग्यारहवीं के बच्चों द्वारा 12वीं के बच्चों के लिए कुछ आकर्षक गेम्स भी रखा गया. कार्यक्रम के अंत में कक्षा दसवीं एवं 12वीं के बच्चों को बोर्ड परीक्षा प्रभारी थंगेश्वर कुमार साहू द्वारा प्रवेश पत्र वितरण कर आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए दिशा निर्देश दिया गया. कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में संस्था प्राचार्य विजय कुमारन अय्यर, असीम कुमार यदु, अनुराधा ढोक, सरोज भुआर्य, थंगेश्वर कुमार साहू, जानकी वल्लभ तंबोली, राजेश कुमार नेताम, पालक राम वर्मा, नोहर दास लिलहारे , जितेंद्र कुमार कश्यप, हरिश्चंद्र यादव, रीचा चंद्राकर, हेमीन ठाकुर, दानेश्वर साहू , मेघनाथ यादव आदि सभी की उपस्थिति एवं सहभागिता रही.
