18 फरवरी से बदलेगा आयोजन का दिवस
दुर्ग- जिला प्रशासन ने कलेक्टर जनदर्शन के आयोजन दिवस में परिवर्तन किया है. अब तक यह कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित होता था. प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित करने और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया कि 18 फरवरी 2026 से प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रत्येक बुधवार को आयोजित किया जाएगा जिसमें अपनी समस्याओं व शिकायतों के निराकरण हेतु उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है.
