रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने एचएसआरपी नंबर प्लेट पर अभियान चलाने निर्देश दिए
रायपुर- शहर में अपराधिक घटनाओं में अपराधियों द्वारा वाहनों में नंबर प्लेट बदलकर या बिना नंबर के वाहनों का उपयोग कर अपराधो को अंजाम दे रहे है साथ ही बिना एचएसआरपी (हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) नंबर वाले प्लेट लगाने से वाहनों की पतासाजी में कठिनाई होती है. शहर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा अपराधियों की त्वरित पतासाजी के लिए पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने एचएसआरपी नंबर प्लेट पर अभियान चलाने निर्देश दिया है.
बता दे कि हाई.सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एक विशेष नंबर प्लेट है जिसे वाहनों की सुरक्षा और वाहन पहचान से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है. यह अद्वितीय सुरक्षा सुविधाओं के साथ आता है- जैसे कि विशिष्ट पहचान संख्या और क्रोमियम होलोग्राम और इम्पॉस्ड नंबर. यह सभी प्रकार के वाहनों के लिए अनिवार्य है, ताकि वाहन पंजीकरण को सुव्यवस्थित किया जा सके और धोखाधड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके. नंबर प्लेट एल्यूमीनियम से बनी होती हैं और इसमें आसानी से परिवर्तन या छेड़छाड़ नहीं होती हैं. इसमें लेजर उत्कीर्णन जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, इसके स्नैप लॉक को प्लेट से हटाया नहीं जा सकता है, जिससे डुप्लिकेट बनाना या उनका दुरुपयोग करना काफी मुश्किल है.
रायपुर जिले में लगभग 15 लाख वाहनें पंजीकृत है, जिसमें से लगभग 7 लाख वाहनों में एचएसआरपी लगाया जा चुका है. शेष सभी वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट अनिवार्यतः लगाया जाना है. गाड़ी नंबर सही नही होने पर अपराधी उसका फायदा उठाते है. एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाये जाने से वाहन स्वामियों को लाभ होगा उनके वाहन नंबर का कोई दुरूपयोग नही कर सकेगा. वाहनों में सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहन चालकों को सजग रखने हेतु परिवहन विभाग के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस संयुक्त रूप वाहनों के एचएसआरपी नंबर प्लेट की जांच अभियान चलाया जाएगा. जिन वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट नही पाया जाएगा उनका नंबर प्लेट मौके पर ही बनवाने फार्म भरवाया/रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा.
अपील- वाहन चालकों से अपील है कि अपने वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट अवश्य लगाये. यह आपके वाहनों में सुरक्षा सुनिश्चित करता है.
