450 नग नशीली टेबलेट के साथ 07 आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव- पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को 21-बी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ अल्प्राजोलम की 450 टैबलेट बरामद की हैं, जिनका कुल वजन 48.06 ग्राम बताया गया है. जब्त टैबलेट की कीमत लगभग 1350 रुपये आंकी गई है. इसके साथ ही 840 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं. कुल जब्ती की कीमत 2190 रुपये है.
जानकारी के अनुसार 4 फरवरी 2026 को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दुर्ग का रहने वाला एक व्यक्ति राजनांदगांव के महाकाल टी स्टॉल, बायपास रोड के पास नशीली टैबलेट की बिक्री कर रहा है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना स्टाफ मौके पर पहुंचा. महाकाल टी स्टॉल बायपास रोड के आगे स्थित एक बंद गुमटी के पास कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखाई दिए. पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को मौके पर पकड़ लिया. सभी आरोपियों की विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अल्प्राजोलम की 450 टैबलेट एवं नकद राशि बरामद की गई. नशीली टैबलेट रखने एवं बेचने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके.
गिरफ्तार आरोपी
- सौरभ ध्रुव पिता तुलेश ध्रुव उम्र 22 वर्ष साकिन सिकोला भांठा प्रेम नगर दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ.ग.)
- तरण सिंह पिता सुखविंदर सिंह उम्र 24 वर्ष साकिन गौरी नगर वार्ड नं. 13 ओ..पी.चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- रितेश यादव पिता स्व. राजेश यादव उम्र19 वर्ष साकिन लखोली नाका चौक थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- प्रमोद बघेल पिता कन्हैया बघेल उम्र 21 वर्ष साकिन 16 खोली सांई मंदिर के पास वार्ड नं.13ओ.पी.चिखली जिला राजनांदगांव
- रोहण गायकवाड़ पिता शिवलाल गायकवाड़ उम्र 22 वर्ष साकिन गौरी नगर ओ.पी. चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- प्रियांशु चौहान हरिश चौहान उम्र 22 वर्ष साकिन गौरी नगर गली नं. 03 ओ.पी. चिखली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
- तारेश सिन्हा पिता पंचराम सिन्हा उम्र 19 वर्ष साकिन लखोली नाका चौक थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
